इंटर कॉलेज से छात्र की बाइक चोरी, परीक्षा देकर लौटा तो गायब मिली मोटरसाइकिल*

अनीता देवी 
बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से शुक्रवार को एक छात्र की बाइक चोरी हो गई। छात्र परीक्षा देने आया था और पेपर खत्म होने के बाद बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला मोहम्मदपुर कस्बा, थाना बहेड़ी निवासी रफीक अहमद के पुत्र शब्बीर अहमद 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, देवरनिया में परीक्षा देने आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की बजाज मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी25बीके 4054) को कॉलेज परिसर के बाहर खड़ा कर लॉक कर दिया था।
छात्र का पेपर सुबह 11 बज कर 45 मिनट पर समाप्त हुआ। बाहर आने पर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। आशंका है कि अज्ञात चोर बाइक चुराकर ले गए। पीड़ित छात्र ने देवरनिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।