सिंगापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल-Temasek Holdings के साथ यूपी में निवेश पर अहम बातचीत

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं तलाशीं
तेज़ मंजूरी, सिंगल विंडो सिस्टम और नीति पारदर्शिता ने सिंगापुर के निवेशकों को किया प्रभावित

सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Temasek Holdings के चेयरमैन Teo Chee Hean से मुलाकात कर राज्य में निवेश की नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सॉवरेन इन्वेस्टमेंट को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान यूपी के मजबूत पॉलिसी फ्रेमवर्क, निवेश-अनुकूल माहौल और फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया को और सशक्त बनाया गया है, ताकि निवेशकों को हर स्तर पर सुविधा मिल सके।
बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एसीएस वित्त दीपक कुमार, मुख्यमंत्री सचिव अमित सिंह और सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम से जुड़ने का निमंत्रण दिया और कहा कि राज्य आने वाले वर्षों में भारत का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बनने जा रहा है।
बैठक के अंत में Temasek Holdings ने यूपी में साझेदारी और दीर्घकालिक निवेश संभावनाओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।