कांग्रेस पार्टी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा लिखे जाने पे शहर के मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध मुकदमा लिखाए जाने का विरोध किया गया कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए और जगद्गुरू शंकराचार्य के विरुद्ध मुकदमा वापस लो सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, के नारे लगाते हुए जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर आए जिला अधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपने धर्म के पालन प्रचार प्रसार का अधिकार प्रदान करता है वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती जो उन्हें सही सुझाव देता है सरकार उनकी बात को दबाती है सरकार की इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योर्तिमठ के पूज्यनीय शंकराचार्य जगतगुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्य मुकुंदानन्द जी को अनायास परेशान किया जा रहा है जगद्गुरू शंकराचार्य जी को अमावस्या के दिन गंगा स्नान भी नहीं करने दिया और पुलिस द्वारा उनके शिष्यों को चोटी खींच कर अपमानित करते हुए उनके साथ मारपीट की गई और अब सरकार उन पर यौन शोषण जैसे फर्जी मामले में फर्जी एफआईआर कराई है इस कार्रवाई से आम जन में असन्तोष व चिंता व्याप्त है किसी भी धार्मिक गुरु अथवा नागरिक के साथ निष्पक्ष पारदर्शी एवं संविधान सम्मत व्यवहार सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सौहार्द की रक्षा हो सके ज्ञापन में मांग की गई कि जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मुकदमे में निष्पक्ष जांच की जाए संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं देश में शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संतुलित एवं न्यायपूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए संविधान की गरिमा एवं नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता के आधार पर हो ज्ञापन देते समय डॉ नागेश चन्द्र पाठक युसूफ मलिक छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मौर्य संदीप गंगवार मुन्नी मोहम्मद कामरान लेखराज राठौर कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा किरनपाल सिंह नरेश शुक्ला ईश्वर दयाल पासवान विधि विभाग प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा अध्यक्ष राजीव गंगवार शहर अध्यक्ष विधि मनोज त्रिपाठी एडवोकेट गेंदनलाल राठौर एडवोकेट ज्ञानेंद्र गौतम शुभम गुप्ता मुशीर अहमद जुल्फिकार खान जाहिद खान गुड्डू खान अनवर खान कमलेश राजपूत रवि लोधी इश्तियाक अहमद लाल बहादुर जीतू मौर्य गंगा प्रकाश शर्मा मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी कमलेश राजपूत जयप्रकाश गंगवार चंद्रपाल वर्मा गजेंद्र पाल जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।