हम हिंदुस्तानी, हम भारतवासी

मुनेश त्यागी 

हम लड़े थे शोषण जुल्म अन्याय से 
हम लड़े  थे  भ्रष्टाचार  बेईमानी  से 
हम लड़े थे छल कपट मक्कारी  से 
हम   हिंदुस्तानी, हम   भारतवासी। 
हम लड़े थे शोषण जुल्म अन्याय से 
हम लड़े  थे  भ्रष्टाचार  बेईमानी  से 
हम लड़े थे छल कपट मक्कारी  से 
हम   हिंदुस्तानी, हम   भारतवासी। 

हम लड़े थे गुलामी और अत्याचार से 
हम  लड़े  थे  गोरे  लुटेरे  अंग्रेजों  से 
हम लड़े थे सामंतों से दुराचारियों से 
हम   हिंदुस्तानी,  हम   भारतवासी। 

हमें  मत  बांटो,  हमें   मत   बांटो 
ना हम कल बंटे थे ना आज बटेंगे 
हम ना हिंदू हैं, हम ना मुसलमां हैं 
हम  हिंदुस्तानी, हम  भारतवासी। 

हम साथ रहे  थे, हम  साथ  रहेंगे 
हम साथ चले थे, हम साथ चलेंगे 
हम साथ लड़े थे हम साथ  लड़ेंगे 
हम  हिंदुस्तानी, हम  भारतवासी। 

अधिकारों के  लिए  लड़े  मरे  थे 
जुल्मों सितम से कभी ना डरे  थे 
हम जां भी देंगे हम सिर भी  देंगे 
हम हिंदुस्तानी, हम  भारतवासी।

वो   बाटेंगे  हमें,  वो   तोड़ेंगे   हमें 
हम  ना  तो  टूटे  थे, ना  ही   टूटेंगे 
हम मिलके रहे थे हम मिलके रहेंगे 
हम   हिंदुस्तानी,  हम  भारतवासी।

हम  सुभाष  भगत  के   वारिश   हैं
ना तो वो ही डरे थे ना हम  ही  डरेंगे 
वो  थे इंकलाबी हम भी हैं इंकलाबी 
हम  हिंदुस्तानी,  हम   भारतवासी।

साम्राज्यवाद से कल भी लड़े थे 
साम्राज्यवाद से आज भी लड़ेंगे 
हम   जनवाद   के   हैं  मतवाले 
हम   समाजवाद  के हैं रखवाले 
हम हिंदुस्तानी, हम भारतवासी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।