सरधना के अशोक लाट पुलिस चौकी के निकट एक महिला को घर में घुसकर मारी गई गोली,जिसका एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है इलाज

एस ए बेताब 
सरधना (मेरठ)नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम बाजार अशोक लाट बाजार पुलिस चौकी से गरीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक युवक ने घर में घुसकर रसोई में नाश्ता बना रही एक महिला को गोली मार दी आनन फानन में महिला को सरधना के हिमालय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का नाम सीमा है और वह 50 55 साल की है उसके पैर में गोली लगी है।पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जानकारी के अनुसार अशोक की लाट मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले मुकेश गुप्ता की चंद कदम  की दूरी पर दो मंजिला मकान है मुकेश गुप्ता ने बताया कि वह तथा उनके पुत्र शुभम सुबह दुकान पर आ गए थे। और घर पर उनकी पत्नी सीमा गुप्ता अकेली थी। उनकी पत्नी का फोन आया और अज्ञात के द्वारा उनको गोली मारने की जानकारी दी जिस पर मुकेश तथा उनके पुत्र घर पहुंचे और अत्यंत गंभीर हालत में सीमा को नगर के हिमालय हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां से सीमा की हालत गंभीर देखते हुए उसकी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर शत्रुघन यादव ने घटना का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस को घटनास्थल से 232 बोर के
खोखे भी बरामद हुआ है। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे मिला लिया सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। रविवार 10:00 बजे क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल सीमा को मेरठ के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भर्ती कराया गया है ।वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे बाजार के सभी कैमरे को खाना जा रहा है जल्दी ही घटना का खुलासा कर आरोपी को पकड़ा जाएगा। बताया जाता है की लोकेशन गुप्ता की पत्नी दिसंबर 2018 में मृत्यु हो गई थी उसके बाद मुकेश चंद्र गुप्ता ने सीमा नामक महिला जो उनके यहां काम करती थी उसे कोर्ट मैरिज कर रखा है और कई दिन से सीमा और मुकेश चंद्र गुप्ता का भी विवाद चल रहा था मुकेश चंद्र गुप्ता की पत्नी गोद लेकर के आई थी जिसको मुकेश गुप्ता की फैमिली में स्वीकार नहीं किया था अब वह फिर एक बच्चा लाना चाहती थी अभी सीमा का इलाज एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।