धुंदरी शरीफ में उर्से-ए-फखरुल आरफीन हर साल की तरह इस साल भी शानो शैकत के साथ मनाया गया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
तहसील अमरिया की ग्राम पंचायत धुंदरी शरीफ में उर्से-ए-फखरुल आरफीन हर साल की तरह इस साल भी काफी शानो शैकत के साथ मनाया गया जिसमें वीती रात एक तरही मुशायरे का एहतमाम किया गया जिसकी सदारत खानकाह मकसुदूल औलिया के साहिबे सज्जादा हज़रत सूफी शाकिर हुसैन मियां ने फरमाई और निज़ामत हज़रत मैलाना सूफी अजीमुद्दीन मकसूदी ने कि तरही मिसरा इस प्रकार है किब्ला ए आशिकां संगे दर आपका इसमें जिन शायरों ने अपने कलाम पेश किए उनके नाम और कलाम इस प्रकार है।
चेहरा देखा था वस एक नज़र आपका
कलमा पड़ने लगे थे उमर आपका (मोईन आलम)
बन गया एक हसीं मरकजे मारेफत
किब्ला ए आशिकां संगे दर आपका (मौलाना अजुमुद्दीन)
अक्स आता है उसमे नज़र आपका
है जो मसनद पे लख्ते जिगर आपका (शाद पीलीभीती)
नाम लव पे है शामों सहर आपका
छोड़ सकते नहीं हम यह दर आपका (हाशिम नाज़)
इनके अलावा जाने आलम मकसूदी नूर सेंथली शकील सेंथली उस्मान रज़ी अब्दुल सईद खां अनवार सेंथली अब्दुल कादिर सेंथली रेहान रजा पुरनपुर उवैस रजा बरखेड़ा नज़र मकसूदी आलमगीर मकसूदी हाफिज़ मो. उवैस नबी शाह डॉ. मो. अकरम आदि ने अपने कलाम पेश किए इस मौके पर नायव सज्जादा नशीन मो. असद मियां खानकाह मकसूदी के प्रबंधक एडवोकेट साबिर हुसैन डॉ. मुबारक हुसैन इरफान हुसैन मो. सलमान मो. तारिक अकील अहमद हाजी इमरान मो नदीम शानु अंसारी मो फारुक मकसूदी आदि लोग मैजूद रहे।
Comments
Post a Comment