पीलीभीत नगर पालिका परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न हुई,उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों की विकास के बजट पे सहमती बानी
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
नगर पालिका परिषद पीलीभीत के मूल बजट 2025-26 की बैठक आज दिनांक 03 नवंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 02ः00 बजे आहूत की गयी, जिसमें 81 करोड़ रूपये से अधिक का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा बैठक अध्यक्ष की अनुमति से अन्य कई विषयों पर चर्चा कर सहमति दी गयी। जिसमें तय किया गया कि आगामी बैठको में पिछले महीने के आय-व्यय का वयैरा बोर्ड के समक्ष रखा जायेगा। पालिका के वाहनो के लिए पार्किग स्थल की व्यवस्था बनाने पर सहमति दी गयी। बैठक पालिका अध्यक्ष डा0 आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता, एडीएम न्यायिक रोशनी यादव विशेष आमंत्रित सदस्य, अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार एवं राज्यमंत्री प्रतिनिधि राकेश सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक का मुख्य विशय बजट को पास कराना था। आज की बैठक में कुल 23 सभासद मौजूद रहे, जिसके बाद बैठक शुरू होते ही सभासदो ने कहा कि विकास से सम्बन्धित बजट को पास करने में देरी नही करनी चाहिए। सभी सभासद सहमत है जिसपर सभासदो ने एक स्वर में बजट को पास करने की सहमति प्रदान कर दी और 81 करोड़ रूपये से ऊपर का बजट पास कर दिया गया।
पालिका अध्यक्ष डा0 आस्था अग्रवाल से अनुमति लेकर लेखाकार रोशन लाल द्वारा दिनांक 01अप्रैल 2025 से दिनांक 31अक्टूबर 2025 तक पालिका द्वारा कुल आय रूपये 21,62,39,509.00 के सापेक्ष 29,16,66,662.00 रूपये का व्यय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, चर्चा उपरान्त उपस्थित सभी वार्ड मेम्बरर्स ने सहमति जताई। इसके अलावा बैठक के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक साबिर अली ने बताया की वाटर बाक्स में कम्पयूनिटी सेन्टर बनाये जाने की वजह से वाहन खड़े करने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिसपर चर्चा उपरान्त बिजली घर तिराहा पर खाली पड़ी जमीन पर उचित व्यवस्थाऐ करके पालिका के वाहनो की पार्किग कराये जाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। कुछ सभासदो ने कहा कि आय-व्यय का बयौरा दिया जाना चाहिए, जिसमें बैठक में तय हुआ कि आगामी सभी बैठको में पिछले माह का आय-व्यय बयौरा प्रस्तुत किया जायेगा। श्रीमती शशीबाला कटियार के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ समाजसेवी बाबू वीर सिंह के नाम पर मोहल्ला खुशीमल में उनके आवास वाली गली का नाम उनके नाम पर रखने पर बोर्ड में सहमति बनी। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के समीप स्थित दसवा स्थल पर मुक्तिधाम समिति के प्रार्थना पत्र को दृष्टिगत रखते हुए सड़क निर्माण, हाईमास्ट लाइट, कर्मचारी नियुक्त किये जाने पर बोर्ड ने अपनी सहमति दी। सभासद बतनदीप मिश्रा व साकेत सक्सेना की मांग पर पालिका कार्यालय परिसर में सभासदो के बैठने के लिए सभासद कक्ष के निर्माण किये जाने पर सर्वसम्मति से बोर्ड ने स्वीकृति दी। गॉधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के आवागमन के दृष्टिगत सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाये जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी।
Comments
Post a Comment