जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मचारी घाट का किया गया निरीक्षण।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
आज दिनांक 04 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी शज्ञानेन्द्र सिहं एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अभिषेक यादव द्वारा कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली आदि के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा घाट पर की गई बैरिकेटिंग, गोताखोरों की तैनाती, साफ-सफाई एवं बिजली की व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं पूर्ण संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुश्री गायत्री यादव एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सुनगढ़ी भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment