आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर केक काटकर मनाई खुशियाँ

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बदायूं, 3 दिसम्बर 
आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक, लोकप्रिय सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के जन्मदिन के अवसर पर जनपद बदायूं में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटकर नेता के लंबे जीवन, स्वस्थ भविष्य और संघर्षमयी यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी के करवाँ को न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में मजबूत बनाने के लिए संगठित रूप से काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप 
से जिला अध्यक्ष तमीमुद्दीन बाबू चौधरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं संयोजक गुड्डू चौधरी, पर भीम पूर्व आर्मी जिला संयोजक प्रताप सिंह उर्फ जेपी सागर, नगर पालिका सभासद अनवर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अहमद मंसूरी, डॉ सुशील यादव, सुधीर यादव सहित कई
 पदाधिकारी और  कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने समाज के हक, सम्मान और समानता के लिए जो संघर्ष शुरू किया है, उसे आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम उत्साह, जोश और भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।