पीलीभीत का 'ब्लेस्ड चिल्ड्रन होम' दे रहा मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
जनपद पीलीभीत में पिछले 10 वर्षों से निःशुल्क शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था 'ब्लेस्ड चिल्ड्रन होम' (BCH) ज़िले में शिक्षा की नई क्रांति जगा रही है। यह संस्था पीलीभीत के मेधावी और होनहार छात्रों को देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों के लिए निःशुल्क प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है।ब्लेस्ड चिल्ड्रन होम की निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन के दम पर अब तक कई छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ,जामिया मिल्लिया इस्लामिया ,जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ,दिल्ली यूनिवर्सिटी और देश की अन्य बड़ी यूनिवर्सिटियों में दाखिला पा चुके हैं। संस्था के प्रतिनिधि एम ए जिलानी ने बताया कि बीसीएच संस्था समाज  में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश से सेवा भाव की नीयत से यहां उच्च श्रेणी के टीचर्स की मेहनत और कठिन परिश्रम से यहाँ निशुल्क कोचिंग पाने वाले 10 बच्चों का देश की प्रतिष्ठित विश्व विद्यालय में चयन हुआ इससे पूर्व भी यहाँ से फ्री कोचिंग और गाइडेंस पाने वाले छात्रों का इन शीर्ष संस्थानों में चयन होता रहा है, जो इसकी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को दर्शाता है।
पिछले वर्षों की शानदार प्रगति को देखते हुए, BCH की टीम ने इस साल एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। BCH टीम इस वर्ष 100 मेधावी छात्रों को छह माह के लिए निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। यह कोचिंग विशेष रूप से कक्षा 6, 9 और 11 की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए होगी। 
संस्था उच्च श्रेणी की फैकल्टी के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षित करेगी।
इसके लिए ब्लेस्ड चिल्ड्रेन होम की 
निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए छात्रों को सबसे पहले एक प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। जो छात्र इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें ही 6 महीने की यह निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
अफरोज जिलानी ने बताया निशुल्क कोचिंग में प्रवेश लेने के फ़ार्म भरने की आख़िरी तारीख़ 1 जनवरी 2025 रखी गई ,फ़ार्म निशुल्क वितरित किए जाएँगे जो की ब्लेस्ड चिल्ड्रेन होम निकट लॉ कॉलेज खकरा पीलीभीत पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे
 अफरोज जिलानी ने बताया 
इच्छुक और मेधावी छात्र जल्द से जल्द फॉर्म प्राप्त कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।