उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पूर्व सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड ललौरीखेड़ा के सभागार कक्ष में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक स्तरीय एवं जिला स्तरीय संगठन के पदाधिकारी ने प्रतिभा किया आयोजित बैठक को संबोधन करते हुए ब्लॉक  अध्यक्ष हरपाल सिंह ने पदाधिकारी को अवगत कराया कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नवंबर 2009 में हुई थी वर्ष 2010 में लगने वाली वेतन वृद्धि न लगाकर जुलाई 2011 में लगाई थी जिससे सभी कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि छोटी हुई है और साथवे वेतन आयोग लागू होने पर सभी कर्मचारियों का फिक्सेशन गलत तरीके से किया गया था जिससे उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से पीलीभीत के कर्मचारियों को कम वेतन मिल रहा है जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने अपनी संबोधन में कर्मचारियों को अवगत कराया की प्रथम एसीपी का लाभ 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा होने के उपरांत 2019 में लाभ दिया गया था लेकिन वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया था द्वितीय एसीपी का लाभ 16 वर्ष की संतोष जनक सेवा पूर्ण करने के उपरांत जनवरी 2026 में द्वितीय एसीपी का लाभ दिया जाना है लेकिन विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों की द्वितीय एसीपी लगाने हेतु अभी तक कोई भी एसीपी कमेटी का गठन नहीं किया गया है और ना ही वेतन विसंगति को दूर किया जा रहा है जबकि कर्मचारियों द्वारा अपनी अपनी चरित्र प्रविष्टियां जिला मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से पहुंचा दी गई है संगठन के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी में बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है और बैठक सर्व समिति से निर्णय लिया गया है जनवरी 2026 में द्वितीय एसीपी का लाभ एवं वेतन विसंगति दूर करने के लिए हर स्तर पर अपनी समस्या को उच्च अधिकारियों से से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे साथ ही ऐसे कर्मचारी जो मृतक आश्रित के रूप में सेवा कर रहे हैं उन्हें 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी प्रथम एसीपी नहीं लगी है कुछ ऐसे कर्मचारी प्रथम एसीपी लगने से वंचित रह गए हैं जो एसीपी लगने के दौरान उनकी 10 वर्ष की संतोष जनक सेवा पूर्ण नहीं थी आज ऐसे सभी कर्मचारियों की संतोष जनक सेवा पूर्ण हो चुकी हैं ऐसे सभी कर्मचारियों को प्रथम एसीपी का लाभ महा जनवरी 2026 में दिया जाए बैठक का संचालन शायद नबी ने किया बैठक में उपस्थित संगठन मंत्री दिनेश भारती संस्कृत मंत्री हाशिमनाज कोषाध्यक्ष दीनानाथ उर्फ देवेश ऑडिटर माजिद अली मीडिया प्रभारी वाहिद अली एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी राजेश बाबू हर नारायण लाल वेद प्रकाश शिवकुमार परमात्मा स्वरुप जितेंद्र अमित कश्यप करमचंद सुखलाल जोगिंदर सिंह दीपचंद हुकम सिंह सभी ब्लॉकों के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे ‌।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।