एस एन इंटर कॉलेज में परीक्षा पे चर्चा–2026 के अंतर्गत स्वदेशी खेल सत्र का आयोजन किया गयाl*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत : आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को परीक्षा पे चर्चा–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत एस. एन. इंटर कॉलेज, पीलीभीत में स्वदेशी खेल सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी, शतरंज एवं खो-खो की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने विद्यार्थी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में जया यादव की टीम ने जेहरा फातिमा की टीम को 21–19 के रोमांचक मुकाबले में पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में
*सीनियर बालक वर्ग* में दारिम अली ने प्रथम तथा अनिकेत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में रैफरी की भूमिका यासीन अहमद खां एवं जावेद अहमद खां ने निभाई, जबकि स्कोरिंग एवं टाइम कीपिंग का दायित्व लईक खां, आसिम उद्दीन एवं फिरोज़ खां द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक संतुलन के साथ-साथ स्वदेशी खेलों के प्रति रुचि एवं खेल भावना का विकास करना रहा।
Comments
Post a Comment