दर्पण समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा आज सरधना के लश्कर गंज बाजार स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों को कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी उम्मीदुर रहमान कासमी ने की तथा संचालन एस ए बेताब ने किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए संस्था के महासचिव डॉक्टर हाशिम मलिक ने कहा की जिन लोगों को ऊपर वाले ने संपन्न बनाया है उनकी जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों का ख्याल रखें। संस्था सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम करती रहती है इसी कड़ी में आज कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मुशताक अंसारी, डॉक्टर साजिद मलिक, आबिद अली,साबिर अंसारी,हारून अंसारी, हनीफ राणा डॉक्टर आसिफ खान, अयूब अंसारी,शुऐब अंसारी, आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment