बहेड़ी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक,अध्यक्ष ने जनसभा में बांग्लादेश के हालातों पर जताई चिंता
बहेड़ी। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को बहेड़ी में हुंकार भरते हुए किसान, शिक्षा और हिंदू सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने दो टूक कहा कि जब खेत और फसल किसान की है, तो वह कर्जदार क्यों है? किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य न मिलना ही देश की सबसे बड़ी त्रासदी है।
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ प्रवीण तोगड़िया ने किसानों की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नारा दिया कि किसानों को फसल के दाम, यही है हमारा राम, यही है हमारा काम, उन्होंने ने कहा जबतक किसान कर्जमुक्त और समृद्ध नहीं होगा तब तक समृद्ध भारत का सपना एक कोरी कल्पना है।उन्होंने कहा कि सस्ती और गुड़बत्ता पूर्ण शिक्षा कोई सुविधा नहीं बल्कि अधिकार है। तोगड़िया ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए जहाँ शिक्षा के तुरंत बाद युवाओं को रोजगार की गारंटी मिले।सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। डॉ तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा आज बांग्लादेश में जो हो रहा है वह 1990 के कश्मीर की तस्वीर की याद दिलाता है।पिछले 14 वर्षों से वहां हिंदुओं की चुन-चुनकर हत्याएं की जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हमारा संकल्प 'सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू और सम्मानयुक्त हिंदू' का है। उन्होंने आयोध्या के राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति के धन से नहीं बल्कि देश के आठ करोड़ हिंदुओं द्वारा दिए गए 'सवा रुपये' के योगदान और उनके संघर्ष का फल है।उन्होंने भारत के प्राचीन गौरव को याद दिलाते हुए कहा कि 1700 साल पहले हम विश्व गुरु थे, लेकिन अब हमें फिर से वही स्थान हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
डॉ. तोगड़िया का बहेड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई। काफिले के साथ चल रहे युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कस्बे को भगवामय कर दिया।
Comments
Post a Comment