दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया
सरधना (मेरठ) दर्पण समाज सेवा समिति द्वारा आज कार्यालय लश्करगंज बाजार पर संयुक्त उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इस मौके पर विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज हमें खुशी हो रही है कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश नाम से प्रदेश का नाम रखा गया था और आज हम उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं।
24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की। यूपी दिवस मनाने का प्रस्ताव राज्यपाल राम नाईक ने दिया था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से साजिद मलिक, बृजेश्वर त्यागी, शौकीन अहमद बेताब, बाबूराम महादेव, युसूफ मलिक, अरशद अंसारी, सोहेल और नवाजिश मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment