देश की कृषि और किसान बजट म राम भरोसे* धर्मेंद्र मलिक

1 फरवरी  2025     
देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश करते समय भारत के किसान और कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से भुलाकर राम भरोसे छोड़ दिया है। यह उपेक्षा, निराशाजनक से आगे बढ़कर अनदेखी करने वाला बजट साबित होगा। 
कृषि को केवल उत्पादकता बढ़ाने के भरोसे छोड़ दिया है। इसका अर्थ है कि किसान का कल्याण केवल उत्पादकता के भरोसे है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि के अनुकुल मौसम, पानी, मिट्टी, बीज, खाद, कीटनाशक की जरूरत होती है। इनसे अगर कोई चीज की उपलब्धता कम हो तो उत्पादकता गिर सकती है । 
किसान की आय उत्पादन बढ़ाने से नहीं बल्कि फसलों के उचित मूल्य मिलने से बढ़ती है। 
आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि के लिए जो चिंताएं थी उनके समाधान का कोई रास्ता नहीं है। पिछले वर्षों में की है घोषणाओं का कोई लेखा जोखा बजट में नहीं बताया है। 
कृषि में कोई बड़े बदलाव का संकेत नहीं है 
भारत की कृषि अब राम भरोसे है। सरकार ने इसे पूरी तरह राम के भरोसे रख दिया है 
अब किसानों को सरकार से नहीं श्रीराम जी से ही उम्मीद है। हम प्रभु से उम्मीद करते है कि किसानों का कल्याण करेंगे 
आपका 

धर्मेंद्र मलिक 
राष्ट्रीय प्रवक्ता 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।