ईकड़ी लिंक रोड को बनवाने पर सरधना विधानसभा विधायक अतुल प्रधान को उनके कुटी स्थित आवास मेरठ जाकर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने पौधे भेंट कर सम्मानित किया ओर जताया आभार.
हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के निवेदन पर मेरठ ईकड़ी लिंक रोड को बनवाने पर सरधना विधानसभा विधायक अतुल प्रधान को उनके कुटी स्थित आवास मेरठ जाकर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने पौधे भेंट कर सम्मानित किया ओर जताया आभार.
बता दे काफी समय से प्रयासरत हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने क्षेत्रीय विधायक को इस समस्या से अवगत कराया जिसको क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने जनहित में इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग का निर्माण कराया.
रिहान मलिक ने बताया यह रास्ता बदहाल व अवरुद्ध स्थिति में था इस मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय,तालाब, धार्मिक स्थल ईदगाह, मीठे शाह मजार, क्षेत्रफल की दृष्टि से सरधना का सबसे बड़ा व प्राचीन कब्रिस्तान व यह मार्ग जगमोहन नगर, मेरठ रोड, इस्लामाबाद, धर्मपुरी, ईकड़ी रोड़, नई बस्ती, लोकप्रिय रोड आदि कालोनीयों को जोड़ते हुवे मुख्य लिंक रोड़ है इस पर सरकारी आयुष्मण केंद्र मात्र एवं शिशु केंद्र भी स्थापित है जो मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से जिनका संचालन अवरुद्ध पड़ा था यह मार्ग बनने से इन स्थलों का भी सुचारू रूप से संचालन हो पाया है व इन कॉलोनियां का मजदूर तबका मेरठ रोड स्थित कारखानो-फैक्ट्रीयो में काम करने के लिए दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय कर जाना पड़ता था यह लिंक रोड क्षेत्रीय लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ इस कार्य के लिए हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियो व सभी कॉलोनी क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान का आभार व्यक्त किया.
आभार व्यक्त करने में हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व कानूनगो शाहबुद्दीन मलिक ट्रस्ट अध्यक्ष रिहान मलिक समीर मलिक जाहिद कुरैशी हाफ़िज़ मोबीन दानिश कस्सार शामिल रहे.
Comments
Post a Comment