भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) स्पष्ट करती है कि संगठन हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाता रहेगा।


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), मेरठ
विशाल मेगा मार्ट, मोदीनगर में ग्राम गेज्जा निवासी श्री मनीष शर्मा के साथ हुए अभद्र व्यवहार, गाली-गलौच, मारपीट एवं उत्पीड़न के विरोध में चल रहे धरने के दौरान आज प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
साथ ही विशाल मेगा मार्ट की ओर से एचआर श्री प्रताप एवं ज़ोनल मैनेजर श्री अमित मौर्य भी मौके पर उपस्थित हुए। कंपनी प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी। प्रबंधन द्वारा तत्काल प्रभाव से मैनेजर जितेंद्र को मोदीनगर शाखा से हटा दिया गया।
इसके अतिरिक्त श्री मनीष शर्मा को सम्मानपूर्वक उसी शाखा में पदोन्नति (प्रमोशन) प्रदान करते हुए लिखित पत्र भी सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) स्पष्ट करती है कि संगठन हमेशा अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाता रहेगा। आज न्याय मिलने के उपरांत जिला अध्यक्ष श्री कालू प्रधान एवं जिलाध्यक्ष श्री मनोज त्यागी गाजियाबाद के नेतृत्व में चल रहा धरना समाप्त किया गया।
संगठन प्रशासन एवं प्रबंधन के सकारात्मक हस्तक्षेप का संज्ञान लेते हुए आगे भी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।
सैकड़ो की तादात में किस साथी मातृशक्ति मौजूद रहे छोटू गेझा, बबलू जटौली, अमित छबड़िया, जॉनी त्यागी, अंबुज त्यागी, राजिंदर कुमार,नीरज राठी ,जितेंद्र त्यागी, कपिल पूनिया, पवन कौल,मनजीत धाम, अजय,प्रधान, दिपक त्यागी, पूनित प्रधान, प्रिंस त्यागी सचिन चौधरी हैदर अली प्रमोद जावेद निर्देश मनोज तेवतिया आदि 
कालू प्रधान
जिला अध्यक्ष, मेरठ
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।