मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज बहेड़ी (बरेली) आज कक्षा एन.सी. से IX एवं XI का परीक्षा फल घोषित (वितरित) किया गया।

Report By:Anita Devi 
 मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज बहेड़ी (बरेली) आज दिनांक: 12/03/2026 को मिशन एकेडमी इण्टर कॉलेज पंजाबी कॉलोनी बहेड़ी में कक्षा एन.सी. से IX एवं XI का परीक्षा फल घोषित (वितरित) किया गया। जिसमें इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन के सभी सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी छात्रों को परीक्षा परिणाम की सफलता की बधाई व शुभकामनाएँ दीं। कुछ छात्रों ने कड़ी मेहनत करके कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबन्ध तंत्र के सदस्यों ने कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालयी परीक्षा के अतिरिक्त कुछ छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ओलम्पियाड परीक्षा में भाग लेकर जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया। इन परीक्षाओं में कक्षा-8 के सांची गंगवार, अरण्य प्रताप सिंह, कक्षा-6 के रजत राज सिंह, कक्षा-4 के संस्कार गुप्ता कक्षा-2 की तायबा व कक्षा-1 की करनप्रीत कौर ने विज्ञान एवं गणित की olympiad परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 की सांची गंगवार का जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल नैनीताल हेतु चयन हो गया है। शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा-8 की लक्ष्मी एवं कक्षा 6 के रजत रान सिंह को स्टुडेन्ट ऑफ द ईयर 2026 को प्रवन्धन समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं छात्रों की शानदार सफलता एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए प्रबन्धक श्री मोहन स्वरूप गंगवार, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शेखर गंगवार, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री वैभव स्वरूप, प्रशासक एवं प्रशासिका श्री बाबू राम गंगवार, श्रीमती आदेश गंगवार व प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Comments