मदरसों में अनधिकृत रूप से चलाये जा रहे छात्रावासों की जाँच कराये जाने के सम्बन्ध में,शफाहत हुसैन निदेशक वक्फ निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर भेजा*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित मदरसों में अवैध रूप से चल रहे छात्रावासों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। महोदय उत्तर प्रदेश में संचालित मदरसों में बिना विभागीय अनुमति के छात्र एवं छात्राओं के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। इन छात्रावासों में विद्यार्थियों को अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में रखा जा रहा है। छात्र-छात्राएं जमीन पर ही सोने और बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं। बिस्तर, चारपाई और पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। एक-एक कमरे में लगभग 15 से 20 बच्चों को ठहराया जा रहा है, जिससे अत्यधिक भीड़ भाड़ की स्थिति बनी रहती है। पर्याप्त वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है विशेष रूप से बालिका छात्रावासों की स्थिति अत्यंत निराशाजनक है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। महोदय कई स्थानों पर महिला वार्डन, सीसीटीवी निगरानी, पृथक सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश-निकास नियंत्रण जैसे अनिवार्य प्रावधानों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन यंत्र एवं आपातकालीन निकास जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी अधूरी हैं। महोदय यदि समय रहते जांच एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बढ़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
अतः आपसे निवेदन है कि प्रदेश स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध छात्रावासों को चिन्हित करने और मानक पूरा न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की कृपा करें। जिससे छात्र छात्राओं के भविष्य एवं स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न कर सके। आपकी अति कृपा होगी।
Comments
Post a Comment