उमराह पर गए हुजूर कायदे मिल्लत मुफ्ती असजद मियां रियाद में गिरफ्तार, अनुयायियों में चिंता



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

दरगाह आला हजरत से जुड़े जिम्मेदारान लगातार कर रहे संपर्क, सऊदी प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं आया आधिकारिक बयान

बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दरगाह ताज्जुशरिया के प्रमुख और मशहूर इस्लामी विद्वान हुजूर कायदे मिल्लत मुफ्ती असजद रजा खान (असजद मियां) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ पवित्र उमराह की धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमराह के दौरान किसी कारणवश रियाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक सऊदी प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और हिरासत में लिए जाने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सूत्रों के मुताबिक बरेली स्थित दरगाह आला हजरत से जुड़े जिम्मेदारान और उनके करीबी लोग लगातार विदेश में मौजूद परिचितों और संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। मामले की सही जानकारी हासिल करने के लिए सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही यह खबर सामने आई, बरेली समेत देशभर में उनके अनुयायियों और चाहने वालों के बीच चिंता का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं और दुआएं कर रहे हैं कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो और उन्हें रिहा कर दिया जाए।
धार्मिक और सामाजिक हलकों में भी इस खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि दरगाह से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने अपील की है कि आधिकारिक जानकारी सामने आने तक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
फिलहाल दरगाह प्रशासन और परिजन पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए प्रयासरत हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सऊदी प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, जिससे पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।