उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के चयनित परीक्षा केन्द्रों पर किया गया रिहर्सल*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
आज दिनांक 12 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ जनपद में प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत चयनित परीक्षा केन्द्रों पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में परीक्षा व्यवस्था का रिहर्सल/निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था, परीक्षार्थियों की चेकिंग, स्ट्रॉन्ग रूम, बैठने की व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Comments
Post a Comment