बहेड़ी में दहशत गन्ने के खेत में निकला विशालकाय मगरमच्छ देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू


Report By: Anita Devi 
उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर  क्या आपने कभी सोचा है कि गन्ने के खेत में काम करते समय आपका सामना एक आदमखोर मगरमच्छ से हो जाए जी हां बहेड़ी के कस्बा लोधीपुर में आज कुछ ऐसा ही हुआ जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया मामला लोधीपुर नहर के पार का है जहाँ ईंट भट्टे के पास स्थित लालता प्रसाद के गन्ने के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया जैसे ही ग्रामीणों की नजर इस खूंखार शिकारी पर पड़ी  इलाके में चीख-पुकार मच गई और दहशत का माहौल बन गया लोग अपनी जान बचाकर खेतों से बाहर भागे सूचना मिलते ही बिना देरी किए डायल एक सौ बारह स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़ना इतना आसान नहीं था। घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और भारी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से इस मगरमच्छ को सुरक्षित जाल में फंसाया और काबू किया फिलहाल मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है बहेड़ी की ऐसी ही और भी ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।