समाजवादी पार्टी ने काशी राम जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई ।
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत : आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नकटादाना स्थित केजीएन-2 समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पीलीभीत में बहुजन नायक काशी राम जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका संघर्ष और विचार आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस दौरान पूर्व मंत्री जनाब अनीस अहमद खां फूलबाबू ने अपने सम्बोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी एक दूरदर्शी और महान सामाजिक चिंतक थे। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में मार्गदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें उनके सिद्धांतों और विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारे, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव,सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,हाजी अकबर अहमद अंसारी,रूपराम कश्यप, आरती महिंद्र पूर्व प्रत्याशी 129पूरनपुर ,सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू 129 विधानसभा अध्यक्ष पूरनपुर संजय सिंह यादव,ठाकुर मीता सिंह,गयासुद्दीन मंसूरी,रामप्रताप गंगवार, विनोद कुमार वर्मा,अजय भारती,सदाकत अली,गंगाराम यादव,गुरमेल सिंह,पलविंदर सिंह,आजम खान,लखविंदर सिंह पन्नू,दिनेश कुमार वर्मा, मुक्तदिर हयात खान,शैलेश शर्मा,फैज अफजाल,रमेश राजा,रजनीश यादव,महेश पटेल,वीरेश यादव,शांति स्वरूप वर्मा,पलविंदर सिंह,सतेंद्र मौर्य,सद्दाम हुसैन,रवींद्र,निशान अहमद,सतीश शर्मा,मो.याकूब अंसारी,आदर्श पाण्डेय एडवोकेट,रामकृपाल,फाजिल खान,रेखा सिंह,अनिल वर्मा, सतीश कुशवाह,अशोक वर्मा,मानवेंद्र यादव,मो. तारीम,महबूब मंसूरी,सलीम अहमद, अनवार अहमद,सुनील कुमार, प्रमोद कुमार,संतोष वर्मा,सलीम,मो. रज़ा खान आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे...
Comments
Post a Comment