हिन्दू महासभा ने आरएसएस के पथ संचलन का किया स्वागत*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत। हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा आयोजित पथ संचलन का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सुनगढ़ी थाने पर भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने आरएसएस के स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन देश में राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों का उद्देश्य राष्ट्र सेवा और सनातन मूल्यों की रक्षा करना है। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों और हिन्दू एकता के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने समाज में सद्भाव, एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, हरिओम मिश्रा, जितेंद्र मौर्य, पवन मिश्रा, अभय शर्मा, चेतन श्रीवास्तव, कृष्णा साहनी, नगर अध्यक्ष बीसलपुर सुनील अवस्थी, नगर सचिव बीसलपुर राम प्रताप मिश्रा, आकाश कोहली, राहुल राठौर, हनी कश्यप, प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव, अनिल कुमार, सर्वेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, विशाल अग्रवाल, धीरज मिश्रा, ललित भारती, शशिकांत तिवारी, महेश श्रीवास्तव, दीपक रस्तोगी, राहुल मिश्रा, अर्जुन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।