किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Report By:Anita Devi
बहेड़ी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभित्र जनसमस्याओं और किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को बहेड़ी में एसडीएम इशिता किशोर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के नेताओं ने किसानों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम छितोनिया से अलीगंज होते हुए देवरेनिया नदी तक जाने वाले मार्ग पर बना छोटा पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बरसात के दिनों में नदी का पानी पुल के
ऊपर से गुजरने लगता है जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती है और स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने प्रशासन से पुल और सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके अलावा किसानों ने बहेड़ी स्थित केसर चौनी मिल द्वारा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। किसानों का कहना है कि पिछले सत्र का लगभग 146 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई बार अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान में लगातार देरी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। तीसरे ज्ञापन में क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं का भी उल्लेख किया गया। इसमें रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान, नगर की मुख्य सड़कों से बढ़ते अतिक्रमण को हटाने, नकटिया रोड पर अवैध बस स्टैंड और ई-रिक्शा स्टैंड से लगने वाले जाम को खत्म कराने, नैनीताल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार, खराब सड़कों की मरम्मत, नालों की नियमित सफाई और नगर में समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदेश सचिव दानिश बाबा (उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो भारतीय किसान यूनियन किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह (उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज वही किसान अपने हक के लिए भटकने को मजबूर है उन्होंने कहा कि गल्ला किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराया जाना चाहिए और क्षेत्र की जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और आम जनता को राहत देने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश खान प्रदेश सचिव चौधरी सुख पाल सिंह प्रदेश संगठन मंत्री के सुरेन्द्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता सिंह मिल उपाध्यक्ष बरेली अनय गंगवार चौधरी विनय पाल सिंह बजिला संगठन मंत्री वरेलो जयसिंह नंनदराम गुरजर आमिर वावा राम भजन जी समीर खां फुरकान संदीप सिंह मों कमर सत्यवी सिंह नौनिहाल सिंह आरिफ खान शान अली आनंद यादाव महिंदर पाल गंगवार बबू खां पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment