सूफी सय्यद अनवर अली शाह साहब की खानक़ाह से बच्चों ने दीनयात की पढ़ाई कर देश, विदेशो में कुरान की तिलावत कर शहर का नाम रोशन किया*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


वो ज़माने में मोअज़्ज़ज़ से मुसलमाॅ होकर, और तुम खुआर हुए तारिके कुरआॅ होकर

पीलीभीत; सूफिया मस्जिद में जश्ने कुराने-ए-पाक मो0 भूरे खाॅ में हकीम सूफी सय्यद अनवर अली शाह साहब की खानक़ाह में सूफिया मस्जिद में मौलवी हाफिज़ कारी मो0 खतीब साहब ने माहे रमज़ान तरावीह मे कुराने करीम की तिलावत करी। महमाने खुसूसी हज़रत अल्लामा मौलाना मौलवी हाफिज़ मोहम्मद हसन मियाॅ साहब कदीरी ने अपनी तकरीर का उनवान ‘‘माहे रमज़ान, कुराने करीम और तकवा पर हदीस शरीफ की रौशनी में ब्यान फरमाया, नूरानी और इल्मी मजलिस से सामेईन फैज़ेयाब होते रहे। गद्दीनशी डा0 बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने अपने खिताब में फरमाया कि शादी, तकरीबात रसमो रिवायत मे फुज़ूल खर्चे नहीं करो, बल्कि अपने बच्चो को पढ़ालो। आज की रूहानी महफिल में हसनैन साबरी, मास्टर अयाज़ साहब,  डा0 महमूद साहब बैंक मैनेजर, सलीम साहब एडवोकेट, डा0 जीशान, डा0 जावेद अहमद, अब्दुल मलिक, शकील साहब, तमाम काबिल तरीन लोग रूहानी महफिल से फैज़ेयाब होते रहे आखिर में डा0 बिलाल साहब ने मुल्क व शहर मे अमन कि दुआ फरमायी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।