ईद की नमाज़ सही तरीके से अदा करें-डॉ. ख़ालिक़ अंसारी का संदेश
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। मायरा हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. ख़ालिक़ अंसारी ने ईद-उल-फितर के मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद की नमाज़ को पूरे खशू-अो-ख़ुज़ू (एकाग्रता और विनम्रता) के साथ अदा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अक्सर लोग नमाज़ के दौरान इधर-उधर देखते हैं या जल्दबाजी करते हैं, जबकि बेहतर यह है कि कुछ मिनट निकालकर नमाज़ का सही तरीका सीख लिया जाए, ताकि इबादत मुकम्मल और सुन्नत के मुताबिक हो।
डॉ. अंसारी ने बताया ईद की नमाज़ का तरीका
नीयत:
दो रकअत नमाज़-ए-ईदुल-फितर वाजिब, 6 ज़ायद तकबीरों के साथ, अल्लाह तआला के लिए, इमाम के पीछे काबा शरीफ की तरफ रुख करके।
पहली रकअत
“अल्लाहु अकबर” कहकर हाथ बांधें
सना पढ़ें
3 ज़ायद तकबीर:
पहली: हाथ छोड़ दें
दूसरी: हाथ छोड़ दें
तीसरी: हाथ बांध लें
इसके बाद इमाम क़िराअत करेगा
रुकू और सज्दा
दूसरी रकअत
इमाम क़िराअत करेगा
फिर 3 तकबीर:
तीनों बार हाथ छोड़ दें
चौथी तकबीर के साथ रुकू में जाएं
सज्दा और सलाम
डॉ. अंसारी ने बताया कि:
ईद का ख़ुत्बा पढ़ना सुन्नत है
और ख़ुत्बा सुनना वाजिब है, इसलिए नमाज़ के बाद ध्यान से बैठकर सुनना चाहिए
डॉ. ख़ालिक़ अंसारी ने अपील की कि ईद के इस पाक मौके पर सभी लोग सही तरीके से नमाज़ अदा करें, एक-दूसरे से मोहब्बत बढ़ाएं और इस जानकारी को दूसरों तक भी जरूर पहुंचाएं।
सभी को दिली ईद मुबारक — अल्लाह सबकी इबादत कबूल फरमाए
Comments
Post a Comment