नगीना -कुराने करीम मुकम्मल होने पर आलमी कार्यक्रम। नबी की बताई सुन्नतों पर अमल करें मुसलमान - मुफ्ती शाहिद।
मुकद्दस रमजान मुबारक पर तरावीह नमाज़ के 30 सिपारों को जुबानी याद कर मौलाना आमिर हुसैन ने सुनाया उसके बाद कुराने करीम मुकम्मल होने पर मंगलवार की देर रात आलीमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुसलमानों से अल्लाह के नबी सल्लल्लाहू आले व सल्लम की बताई सुन्नतों और कुराने करीम को पढ़कर तथा समझ कर उस पर अमल किए जाने का आह्वान किया।
मौहल्ला हिंदू कटेरा स्थित शेख कलालों वाली मस्जिद में मौलाना आमिर हुसैन ने 20 दिनों तक ईशा की नमाज के बाद जुबानी याद कर तरावीह नमाज़ में कुराने करीम के 30 सिपारों को याद करके सुनाया तथा हाफिज जाक़ी ने सुना मेहमानी खसुसी मुफ्ती शाहिद ने मुसलमानों से अल्लाह और उनके नब़ी सल्लल्लाहू आले व सल्लम की बताई दीन की बातों पर अमल कर जिंदगी गुजारने की ताकिद की उन्होंने रमजान के महीने की फज़ीलत बयान करते हुए आखिरी अशरे में शबे कद्र की पांच शबे कद्र 21,23,25,27,29की तलाश करने के अल्लाह ताला से सीधे इत्तेफाक के जरिए दुआएं मांगने की ताकिद की उन्होंने मुसलमानों से रोजाना की तरहा पूरे महीने तरावीह नमाज़ की इबादत किए जाने का आह्वान किया उन्होंने देश की तरक्की, शिक्षा और कारोबार के जरिए आगे बढ़ाने तथा देश में आपसी भाईचारा सौहार्द बनाए रखने व एक दुसरे के मोहब्बत क़ायम रखने,बीमारो के शिफा, बेरोजगारों को रोजगार के लिए दुआ कराई। और मुसलमानों से अपने बच्चों को मोबाइल फ़ोनों से दूर रखकर इल्म़ की तरफ़ उनका ध्यान दिलाने की अपील की।
इस मौके पर शहजाद हुसैन सिद्दीकी उर्फ मिक्की, शादाब सिद्दीकी, फरीद अहमद, अबरार अहमद ,शमशाद मंसूरी, बबलू ,दानिश मंसूरी, जमील अहमद, डॉक्टर खुर्शीद, अनीस माईकल, मौ0जैद, शोएब अहमद, सईद अहमद , बिलाल, फरमान खान, हाफिज हुसैन अहमद, रिहान सिद्दीकी ,साजिद सिद्दकी, मोहम्मद अहमद आदि शामिल रहे ।
Comments
Post a Comment