आकाश सिरोही को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का युवा जिलाध्यक्ष बताया गया है, पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं तथ्यहीन है।
खंडन / स्पष्टीकरण,सभी अधिकारीगण एवं प्रेस बंधुओं को अवगत कराया जाता है कि कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित समाचार, जिसमें आकाश सिरोही को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का युवा जिलाध्यक्ष बताया गया है, पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं तथ्यहीन है।
स्पष्ट किया जाता है कि आकाश सिरोही को लगभग दो माह पूर्व संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अतः वर्तमान समय में उनका भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आकाश सिरोही को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नाम, पद, बैनर अथवा संगठन का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार से अधिकृत नहीं किया गया है। यदि भविष्य में वह संगठन के नाम, पद अथवा बैनर का उपयोग करते हैं तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी तथा उससे संगठन का कोई संबंध नहीं माना जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का किसी भी प्रकरण, विवाद या गतिविधि में आकाश सिरोही से कोई लेना-देना नहीं है।
यदि इसके बावजूद आकाश सिरोही द्वारा संगठन के नाम, पद या बैनर का दुरुपयोग किया जाता है तो संगठन द्वारा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अतः सभी अधिकारीगण एवं प्रेस बंधुओं से अनुरोध है कि उक्त तथ्यों को संज्ञान में लिया जाए एवं भ्रामक समाचारों का प्रकाशन/प्रसारण न किया जाए।
जारीकर्ता :
*मिराज मलिक*
*प्रदेश प्रभारी (युवा)*
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक
प्रतिलिपि :
श्रीमान जिलाधिकारी, मेरठ
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ
श्रीमान पुलिस अधीक्षक (देहात), मेरठ
श्रीमान अपर जिलाधिकारी (सिटी), मेरठ
Comments
Post a Comment