जननायक कांशीराम की जयंती पर बसपा महानगर अध्यक्ष डॉ. हसरत अली ने किया नमन



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बहुजन समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक को याद किया

बरेली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, महान समाज सुधारक और बहुजन समाज के जननायक मान्यवर काशीराम जी की जयंती के अवसर पर बसपा महानगर अध्यक्ष डॉ. हसरत अली ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।
डॉ. हसरत अली ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन देश के शोषित, वंचित, दलित और पिछड़े समाज को उनका हक दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज को जागरूक करने और उन्हें सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के कारण ही बहुजन समाज आज अपने अधिकारों के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांशीराम जी केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक महान विचारक, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित करने का जो अभियान शुरू किया, उसने देश की राजनीति और समाज दोनों को नई दिशा दी। कांशीराम साहब ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की और समाज के दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया।
डॉ. हसरत अली ने आगे कहा कि कांशीराम साहब का जीवन त्याग, संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों के माध्यम से समाज के लाखों-करोड़ों लोगों को जागरूक किया और उन्हें सम्मान के साथ जीने की प्रेरणा दी। आज भी उनके आदर्श और विचार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं और समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
बसपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज कांशीराम साहब की जयंती के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।