मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिप्टी सीएमओ ने किया औचक निरीक्षणस्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी

बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हरूनगला और शेर अली गौंटिया स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डिप्टी सीएमओ ने मेले में आने वाले मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति तथा पंजीकरण प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों से मेले में आने वाले मरीजों की संख्या और दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान डॉ. अंसारी ने 
स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आम लोगों को निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाए और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के पंजीकरण और जांच की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कुछ छोटी कमियां भी पाई गईं, जिन्हें तत्काल सुधारने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
डॉ. लईक अहमद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि मेले का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Comments