*123वे उर्स ए शाहजी 19 मई से 23 मई तक मनाया गया आज सुबह 10.30 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत सरकार शाहजी बाबा शहर कुतुबे पीलीभीत का 123 वा उर्स परम्परागत तारिके से बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया l *साहिबे सज्जादा मुन्ने मियां साहब* ने जानकारी दी कि उर्स की रस्में 19 मई से शुरू होकर 23 मई की सुबह 10.30 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगीl 21 मई को गश्त जूलस 22 मई को नमाजे असर के बाद छोटा कुल शरीफ और बाद नमाज़े ईशा एक अज़ीम ओ शान मुशायरा हुआ औ.र चादर शरीफ़ की रस्में अदा की गईं l शहर की सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस साल भी एक भव्य कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिसकी सदारत *हजरत मुफ्ती हसन मियां साहब* ने की , रेडियो गायक कव्वाल ताहिर चिश्ती के कलाम से वहां मौजुद हजारो की संख्या में लोग झुमने को मजबूर हो गए l
23 मई की सुबह कुल शरीफ हुआ जिसमें देश विदेश से आए हजारो जायरीनों ने शिरकत की कुल के बाद शहर की हर गली, मोहल्लो मे लंगर वितरण किया गया l शाहजी बाबा के कुल शरीफ में मुन्ने मियां साहब ने देश दुनिया के लिए दुआ ए खैर की l
Comments
Post a Comment