सरधना नगर पालिका परिषद में 16/09.2025 को बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में आहूत की गई

सरधना नगर पालिका परिषद में 16/09.2025 को बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में आहूत की गई जिसमें निम्न प्रस्ताव स्वीकृत हुये है। 1. सर्वसम्मति से गत बैठक की पुष्टि की गयी।

2. वार्षिक ठेकाजात में ठेका साप्ताहिक पैंठ की वसूली वर्तमान में पालिका कर्मचारियों से कराने पर सहमति बनी तथा ठेका विज्ञापन हेतु ठेके की धरोहर धनराशि व सरकारी बोली कम निर्धारित करते हुए ठेका नीलामी की कार्यवाही करने पर सहमति बनी।

3. नगर पालिका परिषद सरधना को आदर्श नगर पालिका में चयनित कराने के लिए यथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

4. अन्त्येष्टि स्थलों पर कार्य कराने हेतु शासन को डी०पी०आर० प्रेषित करने हेतु यथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

5. नगर सडक सुधार योजना के अन्तर्गत शासन को डी०पी०आर० प्रेषित करने हेतु यथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

6. नगरीय ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन तथा स्वच्छता उपविधि के अन्तर्गत यूजर चार्ज निर्धारित करने पर सहमति नहीं बनी केवल खुले में कूड़ा आदि डालने पर जुर्माना लगाने पर सहमति बनी।

7. स्वःकर निर्धारण हेतु पूर्व में नगर पालिका द्वारा निर्धारित दरों के सापेक्ष निम्नानुसार दरें निर्धारित करते हुए स्वःकर निर्धारण पर सहमति बनी।

सड़क की चौडाई मीटर में

24 मी से अधिक

12-24 मी० अधिक

9-12 मी०

9 मी० तक

आर.सी.सी. / आर.बी.सी.

1.10

0.80

अन्य पक्का

कच्चा

0.60 0.50

रिक्त भूमि

0.80

0.70

0.25

0.70

0.60

0.20

0.50

0.40

0.12

0.40

0.30

0.10

8. नगर में जल निगम द्वारा जो पाईप लाईन बिछाकर कार्य अधूरा छोडा गया है उसके संबंध में जल निगम से पत्राचार आदि कर कार्यवाही करने पर सहमति बनी।

9. नगर में पथप्रकाश व्यवस्था व वार्डों में धनराशि की उपलब्धता के आधार पर विकास कार्य कराने पर सहमति बनी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।