पर्यावरण धर्म समिति द्वारा आयोजित 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चेयरमैन पुत्र शावेज अंसारी के निवास पर बैठक का आयोजन
गाँधी जयंती (2अक्टूबर )को पर्यावरण धर्म समिति द्वारा आयोजित "पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता ""जोकि सरधना के सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित होगी की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण मीटिंग संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहवेज अंसारी के आवास पर आयोजित की गई l मीटिंग में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर गहनता से चर्चा की गई l कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आगा मोहब्बत अली शाह ने बताया कि पिछले हफ्ते में प्रतियोगिता के 800फार्मस विभिन्न स्कूलों में वितरित किये जा चुके हैं, उक्त प्रतियोगिता को लेकर छात्र -छात्राओं में बेहद उत्साह हैं l हमें उम्मीद है कि हजारों प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे l मोहम्मद अली शाह ने सभी समिति सदस्यों को अनुशाषित व पारदर्शिता के साथ सफल आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध किया l समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने बताया कि सभी प्रतिभागियो को सहभागिता प्रमाण पत्र अवश्य दिए जायेंगे जिन्हे तैयार करा लिया गया है l सभी प्रतिभागियो को संस्था द्वारा ही अपनी मुहर व संयोजक के हस्ताक्षर युक्त ड्राइंग सीट उपलब्ध कराई जाएगी l
संस्था के उपध्यक्ष व सहसंयोजक डी के सिरोही, शाहवेज अंसारी, प्रतियोगिता नियंत्रक मनमोहन त्यागी, जीशान कुरैशी, अनिल सिरोही, सलीम दीवाना, खालिद अहमद, डा ताहिर हनफ़ी, अनीश खान व पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे l
उक्त प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम 8अक्टूबर को होने की संभावना हैं l जिसकी विधिवत सूचना सभी प्रतिभागियो को दी जाएगी l
Comments
Post a Comment