पवई पावर हाउस पर पूर्वांचल किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह
पवई पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती व बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्वांचल किसान यूनियन ने सत्याग्रह किया। बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण सब्जी की फसल, धान-गन्ने की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। एक दिन में 55 बार बिजली आ रही है हम चाहते हैं बिजली एक बार आए और 18 घंटे रहे। इस हालत में किसानों को 24 घंटे बिजली दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस इलाके के जेई बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय अवैध वसूली में संलिप्त हैँ, उन्हें सिर्फ पैसे से मतलब है। लगातार लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैँ। वह लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर अवैध वसूली करते हैँ। जिससे जन मानस में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हर हालत में किसानों को सूखे की स्थिति में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बिजली विभाग के एसडीओ ने वार्ता के दौरान बताया कि शासन द्वारा 18 घंटे बिजली देने का आदेश है लेकिन हमें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसलिए हम बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। हम जितने घंटे बिजली देते हैं ईमानदारी से हमारे यहां उतना ही दर्ज होता। आप हमारा रजिस्टर देख सकते हैं। सत्याग्रहियों ने एसडीओ से कहा चाहे जो भी हालत हो हमको 18 घंटे नहीं 24 घंटे बिजली चाहिए। आप तो हमको 8 घंटा भी नहीं दे पा रहे हैँ। यह हमारा मानवाधिकार है कि हमको बिजली मिले। अगर हमें बिजली नहीं मिलेगी तो हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
सत्याग्रह में राम अवतार गुप्ता, अनिल गुप्ता, नंदू, विनय कुमार, सुद्दू, जोखन पाल, अवनीश, सद्दाम आदि लोग शामिल रहे।
वीरेंद्र यादव
महासचिव, पूर्वांचल किसान यूनियन
98383 02015
Comments
Post a Comment