सरधना में बॉबी गौतम हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, 50 लाख मुआवजे की मांग
सरधना(मेरठ) नगर में हुए बॉबी हत्याकांड के बाद मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज और वह खुद इस परिवार के साथ खड़े हैं।
विधायक अतुल प्रधान ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और उनकी हरसंभव मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने मौके पर परिजनों को निजी आर्थिक सहायता भी प्रदान की और भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की परेशानी आने पर वह स्वयं परिवार के साथ खड़े रहेंगे।साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर यह आश्वासन दिलाया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि अपराध और अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विधायक के इस दौरे से मृतक के परिजनों को कुछ हद तक राहत और हौसला मिला। आसपास के स्थानीय लोगों ने भी उनकी मौजूदगी में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और न्याय की मांग उठाई।
Comments
Post a Comment