सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत , मृतक युवक तीन बहनों का अकेला भाई था
Report by:mairaj Pathan
सरधना (मेरठ) सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत की ख़बर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सरधना के मोहल्ला बैरुन सराय निवासी फैजान खान का 22 वर्षीय पुत्र फरदीन खान खतौली-जानसठ मार्ग स्थित गांव भलवा में अपने मामा के यहां रहता था। गुरुवार को वह सरधना की ओर से खतौली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह मार्ग पर सठेड़ी पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तभी एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे फरदीन खान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक के साथ उसका मामा ट्रैक्टर लेकर चल रहा था। घायल फरदीन को उसके मामा ने तुरंत उठाकर उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फरदीन की मौत की ख़बर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरदीन खान की मौत की खबर सुनते ही सरधना और भलवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि फरदीन खान तीन बहनों का इकलौता भाई था उसकी माँ और तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment