बहुजन हसरत पार्टी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

सेवा में,*
           *माननीय महामाहिम राष्ट्रपति महोदय,साहब जी*
           *भारत सरकार*


          *बहुजन हसरत पार्टी द्वारा माननीय राष्ट्रपति साहब जी को दिया गया ''राष्ट्रपति शासन'' लगाने हेतु खुला पत्र*


*विषय :--माननीय राष्ट्रपति महोदय साहब जी कोरोना कि माहमारी जब थम न जावे तब तक देश कि कमान अपने हाँथों मे लेकर आपालकाल घोषित करके ''राष्ट्रपति शासन'' लगाये या जैसे भी हो सके देशवासियों का उद्धार करिये यह बहुजन हसरत पार्टी एक पैर पर खड़ी होकर तथा नत-मस्तक होकर हाँथ जोड़कर निम्न अपील-माँग आपसे है देशहित व जनहित में करती है*


*1..महोदय आप MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाई आदि लोगों के मसीहा बनकर सभी कि मदद अपने स्तर से ही करिये क्योंकि आप ही देश के भीमवादी ज्ञानी तथा सर्व समाज के मसीहा महामहिम राष्ट्रपति हो ये बहुजन हसरत पार्टी का दावा है*


*2..आप ही सभी MUSLIM.SC ST OBC शूद्र आदि के पालनहार हो P.M साहब लगता भीमवादी नहीं है वो खाली ''भ्रम भ्रमण भाषण'" ही अक्सर करते रहते है ऐसा प्रतीत होता है कि उनको बहुमत का नशा सा चढ़ गया है आये दिन बहुमत का घोर फायदा उठाने मॆ जरा भी चूंक नहीं करते है तभी तो देश के लगभग 60 से 65 करोड़ ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' कि फिकर उनको नहीं है इन्ही ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले ही तो कामगार-मजदूर है ज्यातर सभी लोगों के परिवार भी भुखमरी तंगी हालत में है और बहुत ही नाजुक दौर से सभी गुजर बशर करने पर मजबूर है तथा सब इस समय बहुत ही परेशान है मा० P.M मोदी साहब जी द्वारा इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' मजदूर कामगार का अब भला नहीं हो सकता है इनका भला आप जैसे मसीहा ही कर सकते है इनका भला अपने स्तर से करने कि महान कृपा करिये*


*3...BHP हाँथ जोड़कर देशहित में आप जैसे भीमवादी महामहिम राष्ट्रपति साहब जी से निवेदन करती है कि जब तक कोरोना का संकट खत्म नहीं होता है तब तक मोदी साहब को हटाकर या स्वंय-खुद देश कि कमान अपने हाँथों में लेकर देशवासी तथा ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' का उद्धार व भला करिये*


*4..BHP का निवेदन है या मोदी साहब जी को कोरोना माहमारी संकट खत्म होने तक देशहित में अपनी सुपर पावर का इस्तेमाल करके देश के दो विद्वान बलवान ज्ञानी बुद्धिमान ''भीमवादी'' नेता '''माननीय श्री राजनाथ सिंह साहब जी'' को या '''भीमवादी'' दलित नेता ''बहन मायावती जी'' को देश में कोरोना माहमारी संकट से निपटने के लिऐ फौरन कार्य-वाहक प्रधानम॔त्री बनाकर देशवासी को बचा लीजिऐ*


*5...माननीय श्री राजनाथ सिंह साहब जी एक सच्चे भीमवादी नेता है बहुजन हसरत पार्टी उनको जब-जब देखती है तो फौरन ज्ञानी बुद्धिमान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० V.P सिंह साहब जी कि याद आ जाती है स्व० V.P सिंह साहब कि छवि मा० श्री राजनाथ सिंह साहब में दिखती है कोरोना संकट थमने तक यदि आप मा० राजनाथ सिंह साहब को या बहन मायावती जी को कार्यवाहक प्रधानमंत्री देशहित में देशवासी कि तथा ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' कि जिन्हे मजदूर व कामगार कहते है यदि उनकी रक्षा के लिऐ दोनो नेता मेः किसी भी एक को कार्यवाहक P.M बना दिया जाता है तो तभी देश में अमन-शान्ति-खुशहाली फैलेगी तथा सही मायने में इस कोरोना माहमारी के संकट से यही दोनों नेता देशवासी कि जान बचा सकते है ये दोनों नेता बहुत ही सक्षम है*


*6...श्रीमान महोदय हो सकता आप जैसे भीमवादी महामहिम से ऐसी माँग यह बहुजन हसरत पार्टी कर रही है हो सकता कि P.M मोदी साहब जी को बुरा लगे हो सकता है बहुजन हसरत पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है तब्लीगी जमात कि तरह मीडिया वाले मूझे मुसलमान होने के नाते दो मिनट में कुछ भी घोषित कर सकते है हो सकता है इस बहुजन हसरत पार्टी के संस्थापक-राष्ट्रीय-अध्यक्ष के साथ कोई अनहोनी भी घट सकती है मगर देश मे कोरोना संकट के समय P.M मोदी साहब जैसा सीधा-सादा व्यक्ति इस माहमारी को रोकने में सफल नहीं है कोरोना संकट जैसी माहमारी को रोकने के लिऐ भीमवादी P.M होना चाहिऐ*


*7...माननीय महोदय साहब जी देश मे जब तक काँलेजियम से जज बनते रहेगे और EVM से चुनाव होते रहेगे तथा हर समय कानून में संशोधन होते रहेगे तब-तब शायद तमाम MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाई का नुकसान होता रहेगा*


*नोंट:::---मा० महामहिम महोदय बहुजन हसरत पार्टी BHP काँग्रेस-BJP-RJD-BSP-TMC-NCP-SP-CPM-CPI शिवसेना आदि के सामने मच्छर से भी खराब गयी गुजरी 2018 कि नयी पार्टी है इन सभी महान पार्टी के सामने इस बहुजन हसरत पार्टी BHP कि औकात कुछ भी नहीं है फिर भी छोटी मुंह बड़ी बात लिखने और कहने पर यदि अपराध जैसा लगा हो तो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैं आप सभी से नत-मस्तक होकर क्षमा माँगता हूं मगर ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोग जो कामगार मजदूर है उनकी हालात पर रोना आ रहा है इसलिऐ ऐसी ''राष्ट्रपति शासन' तथा कार्यवाहक प्रधानमंत्री जैसी माँग करना देशहित में मजबूरी के तहत बहुजन हसरत पार्टी को आप जैसे भीमवादी महामहिम साहब जी से करना पड़ा है 15/3/17 को BSP के जनक मान्यवर काँशीराम साहब के जन्मदिन पर यह पार्टी का गठन व उदय हुआ है*


*लिखने में कोई अपराध व गलती हो गयी हो तो श्रीमान महोदय आप सहित सभी लोग क्षमा करना कष्ट के लिऐ धन्यवाद.....दिनाँक 02/05/2020*


*परन्तु इसके पहले 28/4/20 को एक पत्र बहुजन हसरत पार्टी BHP ने आप जैसे भीमवादी ज्ञानी महामहिम माननीय राष्ट्रपति महोदय साहब को भेजी थी उसका सम्पूर्ण विवरण पुन:ह नीचे दिया जा रहा है*


*विषय:---सुप्रीम कोर्ट के द्वारा SC-ST आरक्षण की समीक्षा और क्रीमी-लेयर जैसे विचार करने वाले फैसले को और कोलेजियम नियम के तहत एक विशेष वर्ग को न्यायाधीशों की नियुक्ति पर रोक लगाने तथा जिस विशेष वर्ग का मामला हो फैसला उसी वर्ग के जज साहब द्वारा ही हो उसी के संबंध में*
 
*माननीय महोदय जी*


        *सविनय निवेदन यह है कि मैं प्रार्थी मुहम्मद मैराज शेख संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन हसरत पार्टी ग्रामसभा-खरूआवाँ पोस्ट-कुंवरपुर थाना- पवाँरा तहसील-मछलीशहर जिला-जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हूं श्रीमान महोदय जी बहुजन हसरत पार्टी आपका ध्यान देशहित व जनहित में कानूनन निम्न बिन्दुओं पे दिलाना चाहती है*


*1..BHP....सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हाल ही में SC ST के आरक्षण की समीक्षा और क्रीमी-लेयर जैसे अ-संवैधानिक फैसले लेने वाले एक विशेष वर्ग के न्यायाधीशों की घोर कड़ी निंदा करती है जो कभी भी दलितों के हितों में तथा कल के ज्ञानी बहुजन जो आज के ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोग है उन सभी के हक-अधिकार में सही फैसला नहीं देते हैं...ऐसे सन्दर्भ में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस व पूर्व प्रमुख सचिव न्यायमूर्ति श्री रंगनाथ पाण्डेय साहब जी ने सुप्रीम कोर्ट के जज कि नियुक्ती पर भी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके है*


*2..BHP....इसलिए आपसे बहुजन हसरत पार्टी हाँथ जोड़कर अपील करती है कि उन विशेष वर्ग के जज के फैसले से ये ज्ञानी विद्वान दलित समाज बहुत ही आहत और परेशानी महसूस कर रहा है बहुजन हसरत पार्टी आपसे निवेदन करती है कि कोलेजियम नियम के तहत 70 वर्षों से एक ही वर्ग और विशेष खानदान के लोगों को न्यायाधीश नियुक्त होने के कारण कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए और देश में हिंदू××मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वालों के ऊपर ध्यान ना देकर SC-ST के आरक्षण की समीक्षा पर विचार करने वाले कॉलेजियम नियम के द्वारा बनाए गए न्यायाधीशों ने एक विशेष वर्ग को आहत किया है इस संदर्भ में से समय-समय पर अनेक मंत्री-गण और सांसद आदि लोगो ने कड़ी निंदा भी कि है इसे रद्द करने या सुधार करने कि माँग भी यह बहुजन हसरत पार्टी देशहित व जनहित मे हाँथ जोड़कर करती है......*


*2..A....ऐसे ही आज जैसे कोरोना है वैसे ही पहले भी जनगणना के अनुसार संख्यानुरूप संसद में MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाई कि M.P M.L.A कि सीट न बढ़े इसलिए 1976 मे भूतपूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी जी ने आपातकाल/EMERGENCY की आड़ में लोकसभा आदि में सांसदों की संख्या 25-25 साल तक आगे न बढ़ाने पर रोक लगा देने वाला काला कानून बनाया था तथा भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 2001 में पुनःह उस काला कानून को 25 साल के लिए और बढ़ा दिया जो 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन आगे इसकी सच्चाई क्या है वह भविष्य के गर्भ में पल रहा है तथा M.P और M.L.A कि सीट बढ़ने मे और कितना लंबा इंतजार MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाईयों को करना होगा ये तो बस "अल्लाह ताआला ही जानता है...*


*2..B....2017 में भूतपूर्व राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी साहब ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि ब्रिटेन में 4 साढ़े 4 करोड़ मतदाता के लिए 600 से 650 सांसद है इसलिए भारत में 1976 से आज तक नहीं बढ़ी है लोकसंख्या के हिसाब से भारत में भी 543 सांसदों के जगह पर 1000 से 1200 सांसद होने चाहिए...अतःह आप भी भारत के माननीय राष्ट्रपति महोदय जी है और आप भी आज उसी पद पर विराजमान है कृपया देशहित और जनहित में अपने स्तर से तथा अपनी निगरानी में आप इस मामले पर भी संज्ञान लिजिए बहुजन हसरत पार्टी कि यह भी प्रार्थना है*


*..3..BHP....आपसे नत-मस्तक होकर निवेदन करती है कि कोलेजियम नाम से बनने वाले जजों की नियुक्ति पर रोक लगाकर देश हित में फैसला लेने वाले जजों की नियुक्ति राष्ट्र-स्तरीय कंम्पटीशन के द्वारा करवाये जैसे इंडियन जुडिशल सर्विस आदि द्वारा होता है ऐसा करने का प्रावधान करें जैसे UPSC...आदि कंम्पटीशन परीक्षाएं होती है*


*..4...बहुजन हसरत पार्टी कि माँग...SC-ST एक्ट के आरक्षण को बढ़ाने का काम संख्या के अनुपात में करने का कष्ट करें तथा देश कि वंचित 124 कलाकार जाति पेशेवर जाति क्या हजारों जातियों को SC-ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण मिले ऐसा कानून में संशोधन हो जिससे देश कि 45% जनसंख्या वाली जाति का उद्धार आप जैसे मसीहा द्वारा हो सके*


*..5....श्रीमान महोदय BHP इसके पहले 2017 मे 7/7 P.I.L और SLP (C) सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली व हाईकोर्ट इलाहाबाद कि अदालत में मुकदमा दाखिल करके लड़ाई भी लड़ी मगर माननीय अदालत ने सभी 7/7 P.I.L और SLP (C) दिस इज ऐ नाँट मैन्टीनेबुल करके खारिज भी कर दी है*


*..6....BHP...इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी तथा 28/5/19 से 16/3/20 तक P.M मोदी साहब जी सहित अनेक लोगों को 103 रजि० व SPEED POST करके यह अपील करी है कि जिस तरह आप सभी ने मुस्लिम महिलाओं के उद्धार के लिऐ 3 तलाक पर कानून बनाया है तथा 10% गरीब सवर्ण के लिऐ उद्धार के लिऐ वगैर कोई आयोग बनाये 72 घंटे के अंदर कानून बनाये हो हर काम बहुत अच्छा किये हो..इसी तरह के अन्य कानून बनाने की माँग बहुजन हसरत पार्टी ने इन 103 रजिस्ट्री में की है जो निम्न कानून बनाने कि माँग भारत सरकार से कि थी उसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:-*


*✅A...कलाकार जाति पेशेवर जाति के लोगों को ''सेवा और ख़िदमत'' के नाम पर SC ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण मिले*


*✅B...तीन तलाक के कानून के तरह ही मुस्लिम महिलाओं को 16% सच्चर समीति-रंगनाथ मिश्रा आयोग के सुविधा अनुसार राजनैतिक आरक्षण मिले*


*✅C...गरीब सवर्ण भाईयों को भी दिया गया 10% आरक्षण वो भी राजनैतिक आरक्षण के तौर पे दिया जाय तभी इनका भी भला होगा*


*✅D...सुप्रीम कोर्ट से लेकर तहसील स्तर के सभी न्यायालयों में न्यायाधीश-जज में तथा मंत्रिमंडल में भी SC ST भाई को तथा इन वंचित ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले भाई के साथ-साथ मुस्लिम गरीब महिलाऐं को तथा गरीब सवर्ण भाई को भी राजनैतिक आरक्षण सभी जगह में कृपया दे दीजिऐ*


*✅E...इसके बाद तथा CM--PM के अविश्वास प्रस्ताव के कानून कि तरह ही MP/MLA के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव का कानून बनाने हेतु*


*✅F...साथ ही साथ संविधान के आर्टिकल 341 के तहत हिन्दू सिख तथा बौद्ध धर्म के दलित भाई कि तरह मुस्लिम दलित और क्रिश्चन दलित भाईयों को भी SC का दर्जा मिले जैसे 1935 के भारतीय अधिनियम में कुछ ऐसा सुरक्षित था कि सभी समुदाय के लोगो को SC (दलित) का दर्जा मिले*


*✅G...जब तक 6 महीने के अंदर CM व PM दोनों सदनों में किसी एक सदन का सदस्य नहीं हो जाते तब तक उनके द्वारा बनाया गया कोई भी कानून मान्य न हो*


*✅H...साथ-साथ NRC CAA NPR पर मन कि बात में आप इन विरोधी पार्टियों की धज्जियाँ उड़ाकर NRC CAA NPR जैसे कानून मे मचे कोहराम को खत्म करने कि माँग*


*✅I...नोट...इसके अलावाँ तथा 2021 कि जनगणना के फार्म में ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' के साथ-साथ घुमंतू जातियों के गणना हेतु जनसँख्या उजागर करने के लिए एक और कॉलम की व्यवस्था कि जाय*


 *..7....ठीक वैसा ''कला और पेशा'' में बँटी वंचित 124 जाति ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' क्या हजारों जातियाँ जो सर्व समाज कि '''सेवा और खिदमत'" सदियों से करती चली आ रही है उन ''कला और पेशा'' मे बँटी कलाकार जाति पेशेवर जाति को SC-ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण लोकसभा राज्यसभा विधानसभा तथा विधान परिषद में दो नहीं तो ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले आने वाले समय मे नया आन्दोलन खड़ा करके ये नारा लगाना चालू कर देगे कि हम ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'' वाले लोगो को SC-ST भाई कि तरह राजनैतिक आरक्षण दो वरना नहीं तो जाति व्यवस्था ही खत्म करो*      


*..8....श्रीमान महोदय जी ये कलाकार जाति पेशेवर जाति हिन्दू=मुस्लिम दोनो समुदायों मे पायी जाती है जो सब के सब 96% OBC OBC OBC कि श्रेणी मे आती है*


          *अतः आप से निवेदन है माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जल्द से जल्द रोक लगाने की कृपया करें तथा SC-ST भाई कि तरह इन ''कलाकार जाति पेशेवर जाति'" वाले लोगों को '''सेवा और खिदमत''' के नाम पर सभी चारों सदन में राजनैतिक आरक्षण हेतु कानून अपने निगरानी मे बनवाने कि कृपा करे तथा लाँक-डाऊन कि आड़ मे सभी गुमराह-वादी जज महोदय के सभी फैसले को तत्काल देशहित व जनहित मे रद्द रद्द रद्द करने कि कृपा करिये तथा हो सके तो पूर्व में भी ऐसे ही MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाई के हितों के खिलाफ जितने भी फैसले दिए गये है उन सभी फैसलों पर स्टे/STAY लगाने की अति-महान कृपा करिये ताकि MUSLIM SC ST OBC शूद्र भाई का अनहित आप जैसे मसीहा द्वारा रोका जा सके लिखने में जो अपराध या गलती हो गयी हो तो बहुजन हसरत पार्टी नत-मस्तक होकर माननीय राष्ट्रपति महोदय जी जैसे मसीहा से क्षमा माँगती है*


*दिनांक 28/04/2020*


                 *भवदीय*              
     *संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष*
       *बहुजन हसरत पार्टी*     
      *मुहम्मद मैराज शेख*
       *उत्तर प्रदेश भारत*
       *मोबाइल नंबर*
       *9819316944*

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।