सरधना में स्वस्थ नारी सक्षम परिवार कार्यक्रम का आगाज़

सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर आज स्वस्थ नारी सक्षम परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका सरधना की चेयरमैन श्रीमती सबीला बेगम के प्रतिनिधि शावेज़ अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

शावेज़ अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि समय पर लगाए गए टीके न केवल बीमारियों से बचाते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ बनाते हैं।

उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच और अन्य चिकित्सीय सेवाओं का लाभ ज़रूर उठाएँ।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तथा बताया कि स्वस्थ नारी सक्षम परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सेहत, बच्चों के सम्पूर्ण टीकाकरण और परिवार को रोगमुक्त बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और आश्वासन दिया कि वे आसपास की अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।