बहेड़ी नगर के मेला श्रीरामलीला प्रांगण में होने वाली प्राचीन रामलीला की मेला कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई
Report by: Anita Devi
बहेड़ी। नगर के मेला श्रीरामलीला प्रांगण में होने वाली प्राचीन रामलीला की मेला कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष विवेक गर्ग ने बताया कि कल मंगलवार सुबह 10 बजे तहसीलदार की अध्यक्षता में गणेश पूजन और हवन होगा तथा उसी दिन शाम को 4 बजे बैंड बाजे के साथ मेला परिसर से मेले की झंडी उठाई जाएगी जो पूरे नगर में भ्रमण के बाद वापस मेला परिसर में पहुंचेगी और उसी दिन मेले का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 165 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह मेला करीब 25 दिन चलता है इसमें झूला, काला जादू मौत का कुआं, सर्कस, हलवा पराठा, चाट पकौड़ी, खेल खिलौने आदि की दुकानें और खेल तमाशे लगाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार श्री आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या की कमेटी के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 23 को श्री रामचंद्र जी की बारात नगर में भव्य तरीके से निकाली जाएगी।
Comments
Post a Comment