राशन डीलरशिप के चुनाव में धांधलेबाजी किये जानें के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन




 ग्राम नंगला आर्डर, तहसील सरधना, विकास खण्ड सरधना, जिला मेरठ के रहने वाले है।  ग्राम की राशन डीलर की एजेन्सी पूर्व डीलर सौरण पर थी, जो निरस्त कर दी गयी थी, नये डीलर की नियुक्त हेतू कल दिनांक 08.08.2025 को चुनाव होना था, प्रार्थीगण व ग्रामवासी जब मतदान के लिये स्कूल प्रांगण मे गये तो मौके पर आये अधिकारियों ने कह दिया कि चुनाव रद्द हो गया है, फिर दौबारा चुनाव किसी अन्य तिथि में कराया जायेगा। सभी लोग वापस अपने घरों को चले आये तो अधिकारियों ने स्कूल का ताला लगाकर अन्दर लोगो से सांठ गांठ करके फर्जी मतदान कराकर नयी डीलरशिप श्रीमती रीना पत्नी रविन्द्र के नाम करने की कार्यवाही कर दी है। यह बात आज प्रार्थीगण को पता चली है।

जिस कारण प्रार्थीगण यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर रहे है। जिस पर संज्ञान लेकर कल की फर्जी कार्यवाही की को रद्द करे, पुनः मतदान कराया जाना न्यायोचित है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थीगण के प्रार्थना पत्र के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये श्रीमती रीना पत्नी रविन्द्र के नाम की कार्यवाही को निरस्त करके पुनः किसी उच्च अधिकारी की देख रेख में मतदान कराकर नये डीलर को दुकान आवंटित करने की कृपा करें।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।