विद्युत उपभोक्ता को सूचित किए बग़ैर पुराने बिजली मीटर उखाड़ कर स्मार्ट मीटर लगा रहा है विद्युत विभाग। अकरम मियां
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली, पुराना शहर बरेली के मोहल्ला कटकुईयां निवासी अकरम मियां का विद्युत कनेक्शन गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले व्यक्ति के कोटे में विद्युत विभाग द्वारा 1 किलोवाट का लगाया गया था, उपभोक्ता शिक्षित बेरोजगार हैं। जिसके कारण खाता संख्या 77560 64 115 पर लगा 1 किलोवाट लोड का मीटर उखाड़ कर विद्युत कर्मचारियों द्वारा 2 किलोवाट लोड का स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को सूचना दिए बगैर लगाकर चले गए। इस संबंध में उपभोक्ता अकरम मियां ने अधिशासी अभियंता रामपुर गार्डन बरेली को प्रार्थना पत्र देकर पुनः एक किलो वाट का पुराना मीटर लगवाए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उपभोक्ता अकरम मियां का कहना है कि 1 किलोवाट के पीएफ मीटर को हटाकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनका स्मार्ट मीटर लगाया गया है। जबकि इसकी सूचना उपभोक्ता को दिए बगैर उपभोक्ता की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाया जाने से उपभोक्ता परेशान होकर विद्युत विभाग के चक्कर लगा रहा है और विद्युत विभाग के लोग उपभोक्ता की बात सुनने को तैयार नहीं है। उपभोक्ता अकरम मियां का कहना है कि स्मार्ट मीटर तेज चलने के कारण 4000 से 4500 रुपए आने के कारण हमारे देय क्षमता नहीं है। इसलिए हम अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर महीनो से चक्कर काट रहे हैं और विद्युत विभाग है कि हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है, उपभोक्ता का कहना है की विद्युत विभाग से अकेले हम ही पीड़ित नहीं है सैकड़ो पीड़ित रोजाना विद्युत विभाग के चक्कर काट काट कर परेशान हो गए हैं। उपभोक्ता अकरम मियां ने कहा कि अगर अधिशासी अभियंता बरेली के यहां से हमें न्याय नहीं मिला तो हम न्याय पाने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के समक्ष पेश होकर अपनी फरियाद रखेंगे।
Comments
Post a Comment