मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेरनेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
आज 04अक्टूबर 2025 को *जनपद पीलीभीत* में  मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 अंतर्गत  *राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया*  में पर्सनल सेफ्टी अवेरनेस थीम के सम्बंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों 1098, 112, 1090, 181, के बारे में जानकारी  देते हुए बताया गया कि यदि आप लोगों को विद्यालय आते समय किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार से परेशान किया जाता है, या रोजाना आने में किसी भी प्रकार से कोई बाधा बनता है  तो आप लोग चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते बच्चों की किसी भी प्रकार की
समस्या के समाधान  हेतु इस नम्बर  नम्बर का उपयोग किया जाता है साथ ही बताया गया कि आप अपनी सुरक्षा स्वमं भी कर सकते है  स्कूली शिक्षा के साथ-साथ जुडो कराटे या स्कूल आते समय बैग में सुरक्षा की आल पिन इत्यादि भी लेकर आ सकते है। स्कूली छात्राओं को बताया गया कि यदि किसी बच्चे के माता पिता, माता या पिता की मृत्यु हो गई हो तो आप मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं जिससे शिक्षा को अनवरत रखा जा सके। स्कूली छात्राओं को  बाल विवाह,  बाल श्रम घरेलू हिंसा इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह,  पुलिस विभाग से रीता यादव एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपासना एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।