16 अक्टूबर को सजेगी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे की महफ़िल, राष्ट्रीय स्तर के कवि और शायर होंगे शामिल!
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष *अफरोज़ जिलानी* ने बताया की अब इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा है साहित्य और कला की नगरी में 16 अक्टूबर 2025 की शाम ,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक ऑल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरे का साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि माननीय संजय सिंह गंगवार (गन्ना राज्य मंत्री ) उत्तर प्रदेश सरकार होंगे व विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह (ज़िला अधिकारी ) व अभिषेक यादव (पुलिस अधीक्षक) पीलीभीत होंगे
शहर के नकटादाना चौराहे स्थित बाल्टन क्लब मैदान पर होने जा रही ये महफ़िल सिर्फ़ अल्फ़ाज़ों का खेल नहीं ,बल्कि जज्बातों का मेला होगी लोग मोहब्बत ,दर्द और हँसी को महसूस करेंगे ,इसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि व शायर शिरकत करेंगे जिनकी ओजस्वी कविताएँ ,हास्य व्यंग्य और दिल को छू लेने वाली ग़ज़ले श्रोताओं को एक अविस्मरणीय अनुभव देंगी
व्यापार मंडल ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने बताया कि *शाम ए सुख़न* नाम से होने जा रहे कवि सम्मेलन मुशायरे में डॉक्टर वसीम बरेलवी,डॉ सर्वेश अस्थान , डॉ अखिलेश मिश्रा ,स्वयं श्रीवास्तव , पॉपुलर मेरठी,शबीना अदीब, अबरार काशिफ़,नदीम फ़र्रुख़ , नदीम शाद,आदिल रशीद ,शाइस्ता सना,मनिका दूबे , हिमांशी बाबरा ,राहुल शर्मा जैसे दिग्गज शायर और कवि अपनी कविताएँ,ग़ज़ल, नज़्म और इश्क़-ओ-मोहब्बत, ज़िंदगी की हक़ीक़त के जज़्बात को बड़ी नज़ाकत से बयाँ करेंगे
ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी ने बताया हज़ारों की तादाद में आने वाले श्रोताओं को एंट्री पास से ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए है स्थानीय पुलिस व बाहर से आयी सुरक्षा एजेंसी इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा संभालेगी
पीलीभीत के साहित्य प्रेमी इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है ऐसी शानदार महफ़िलें शहर की रूह को ताज़गी देती हैं। सभी को इन बड़े शायरों को सुनने के लिए साहित्य के इस शाम ए सुख़न का इंतज़ार है। यह आयोजन यकीनन पीलीभीत के इतिहास में एक सुनहरी इबारत लिखेगा।
Comments
Post a Comment