मान्यवर काशीराम साहब का 19 वां परिनिर्वाण दिवस, आजाद समाज पार्टी काशीराम द्वारा मनाया गया।
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट,
नवाबगंज/बरेली बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब के 19वे परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आजाद समाज पार्टी काशीराम के तत्वाधान में जनपद बरेली की विधानसभा नवाबगंज के बरखन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा मान्यवर काशीराम साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया और उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मान्यवर काशीराम साहब द्वारा बहुजन समाज के हित के लिए किए गए कार्यों को भी बताया गया और अब वर्तमान में बहुजन समाज मिशन मूवमेंट पर बहुजन समाज के हित के लिए भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
श्रद्धांजलि सभा में काफी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल रहे।
मुस्लिम वक्ताओं द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को बताया गया कि आज तक जिन-जिन पार्टियों ने मुस्लिम समाज के वोट लेकर अपनी सरकार बनाकर अपनी ताकत बनाई लेकिन जब-जब मुस्लिम समाज के साथ अत्याचार हुआ अन्याय हुआ तो उन पार्टी के नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों का साथ नहीं दिया लेकिन भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने मुस्लिम समाज के लोगों को न्याय और इंसाफ दिलवाने के लिए मजबूती के साथ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई है इसलिए अब मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी में शामिल होकर भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करने का काम कर रहे है इसलिए आने वाला समय आजाद समाज पार्टी काशीराम का है और 2027 में दलित मुस्लिम पिछड़ा समाज मिलकर उत्तर प्रदेश के अंदर आजाद समाज पार्टी की सरकार बनवाकर भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली मंडल प्रभारी अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं बरेली मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी राजकमल पाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित गौतम, जिला प्रभारी सैयद आजम अली, जिला प्रभारी दर्शन सिंह, जिला प्रभारी पवन सागर, जिला प्रभारी फरीद खान, जिला प्रभारी सुरेंद्र टाइटलर, जिला उपाध्यक्ष रिजवान खान, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार गंगवार, जिला उपाध्यक्ष बाबू सिंह गंगवार, जिला संगठन मंत्री आरिश खान, जिला संगठन मंत्री पूनम सागर, आंवला से इश्तियाक सकलैनी, शकुंतला देवी गौतम, कैंट विधानसभा प्रभारी प्रज्ञा गौतम, नूर मोहम्मद, जुनेद आलम अंसारी, मोहम्मद अजहर अंसारी एडवोकेट, गुरदीप सागर, आरिफ अंसारी, मोहम्मद तसलीम, दफ्तर खान, नन्हे खान, आरिफ अंसारी, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद रियाज, शहर विधानसभा अध्यक्ष दानिश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्वेश अली अंसारी, शाहिद अल्वी, जिला प्रभारी रूप किशोर, पूर्व जिला महासचिव गजेंद्र गौतम, कयूम अंसारी, शिशुपाल सागर, इमरान खान, अमित भारती, मुख्य रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत बरेली के वार्ड 4 के संभावित प्रत्याशी जरी हैदर, वार्ड 8 के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर ओवैस अंसारी, वार्ड नंबर 5 के संभावित प्रत्याशी आरिफ अंसारी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment