आजाद समाज पार्टी द्वारा बदायूं में मनाया गया मान्यवर काशीराम साहब का 19 वां परिनिर्वाण दिवस,
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बदायूं से गुड्डू चौधरी की रिपोर्ट,
बदायूं के गुड्डो लॉन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम बदायूं के ज़िला अध्यक्ष तमीम उद्दीन उर्फ़ बाबू चौधरी की अध्यक्षता में मान्यवर साहब कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं संकल्प दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री, मुख्य मण्डल प्रभारी बरेली आसपा,संजीव सागर विशिष्ठ अतिथि रोहित सागर के द्वारा श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी को त्याग कर आए इमरान उर्फ भूरे खान,कदीर खान, पूर्व महिला प्रधान जिन्होंने भाई चंद्रशेखर आजाद की कार्य शैली से खुश होकर सैकड़ो लोगों के साथ आज़ाद समाज पार्टी काशीराम का दामन थामा जिसमें उपस्थित रहे ज़िला बदायूं यूनिट के सभी ज़िला प्रभारीगण, जिला उपाध्यक्षगण सभी विधानसभा अध्यक्षगण एवं समस्त कमेटियों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तमीमुद्दीन उर्फ बाबू चौधरी ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, का नारा देकर सोए हुए समाज को जागृत करने वाले, और वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा, के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब के परी परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कृतज्ञता पूर्ण नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि आपका बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंच कर ही दम लेंगे।
Comments
Post a Comment