सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संवेदना: स्व. राकेश यादव के परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता


रिपोर्ट-इरफान अली
समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने भेंट किया चेक, जताई श्रद्धांजलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्वर्गीय राकेश यादव के परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने यह सहायता राशि चेक के रूप में परिजनों को भेंट की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल, रामशरण नागर, नरेंद्र वर्मा, रविंद्र यादव, राकेश यादव, उमाकांत, संदीप यादव, उमेश प्रताप यादव, अंजनी यादव, गजनफर ज़ैदी, विपिन पाल, शिव चिताम्बर, देशमित्र आनंद, अजीत जाट, अंकित यादव, उत्कर्ष गौतम और अनुज निषाद समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसी दिन समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन के कार्यों और अधिवक्ता सभा के विस्तार को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।