डॉक्टर फ़ाज़िल मंसूरी के आज़ाद समाज पार्टी में शामिल होने से दलित पसमांदा गठजोड़ से पार्टी को मजबूत जनाधार मिलेगा,
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली, आला हजरत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर के संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल मंसूरी द्वारा माननीय सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में 17 सितम्बर को भीम आर्मी/आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपलक्ष्य में रविवार को पीलीभीत रोड स्थित शादी हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी, आज़ाद समाज पार्टी, मिशन 78 कांशीराम, लीगल सेल, युवा मोर्चा और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, डॉक्टर मेव खुर्शीद खान, अतुल वाल्मिकी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अच्छन अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव सागर, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुर्जर तथा आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सागर ने डॉक्टर मोहम्मद फ़ाज़िल मंसूरी को एक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट एक्शन अंसारी ने कहा कि डॉक्टर फ़ाज़िल मंसूरी बरेली ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में पार्टी को मजबूत करेंगे, डॉक्टर फ़ाज़िल मंसूरी के पार्टी में जुड़ने से एक ओर जहां पार्टी का जनाधार बढ़ेगा वहीं मंडल की 25 विधानसभा क्षेत्रों में दलित पसमांदा के गठजोड़ से जो परिणाम देखने को मिलेंगे वह परिणाम अपने आप में चौंकाने वाले होंगे,
डॉक्टर फ़ाज़िल मंसूरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शाल उड़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डॉक्टर फ़ाज़िल मंसूरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मज़बूती और सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव डॉक्टर रूप किशोर, जिला उपाध्यक्ष सेम मैसी, जिला उपाध्यक्ष पहलवान सिंह यादव, जिला संगठन सचिव मोहम्मद हसन, फरीदपुर तहसील अध्यक्ष सुनीता वाल्मीकि, मीरगंज तहसील अध्यक्ष अंकित सागर, नन्हे ख़ान, मंजूर ख़ान, डॉक्टर जावेद अख्तर, बाबू चौधरी, रामवीर सिंह, मोहम्मद कलीम मंसूरी, आदि मुखरू से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दरवेश अंसारी ने किया।
Comments
Post a Comment