किसान के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

आजमगढ़ 14 अक्टूबर 2025। पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा ने किसान के पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रतिनिधि संत रंजन श्रीवास्तव को शिकायत पत्र सौंपा।
किसान नेता वीरेंद्र यादव और राजीव यादव ने कहा कि सरायभादी के किसान मुन्नी लाल प्रजापति थानाध्यक्ष तरवा से शिकायत करने गए थे, थानाध्यक्ष ने मुन्नीलाल का प्रार्थना पत्र फेक दिया और उनके साथ अभद्रता करते हुए जबरन सुलहनामा करवा दिया। मुन्नीलाल की जमीन का मामला उपजिलाधिकारी मेंहनगर और दीवानी न्यायलय में लंबित है। माननीय उच्च न्यायलय का आदेश भी मुन्नी लाल के पक्ष में है। इसके बावजूद विरोधियों द्वारा पुलिस की मिली भगत से मुन्नीलाल को अपना खेत नहीं जोतने-बोने दिया जा रहा है।
किसान नेता वीरेंद्र यादव, राजीव यादव, मुन्नीलाल प्रजापति, हीरालाल यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, नन्दलाल यादव, दरस प्रजापति, महातम मौर्या, सुभाष यादव, छेदी प्रजापति, रामू प्रजापति, रमेश प्रजापति, मुन्ना, पंकज प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि शामिल रहे।

द्वारा-
वीरेंद्र यादव
महासचिव, पूर्वांचल किसान यूनियन
98383 02015

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।